एल बी एस में यौन उत्पीड़न रोक थाम विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न l
हल्दूचौड़( नैनीताल)
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में यौन उत्पीड़न रोक थाम सप्ताह के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा यौन उत्पीड़न रोकथाम जागरूकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम में उपस्थित विषय विशेषज्ञों के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया । कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में महाविद्यालय के बी. एड. विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर चंद्रावती जोशी एवं उत्तराखंड भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित मोहन पांडे, प्रोफेसर चंद्रावती जोशी द्वारा कार्यस्थल पर महिला कार्मिकों के यौन उत्पीड़न रोक थाम विषय पर विस्तार से अपने विचार साझा किए l उन्होंने यौन उत्पीड़न को एक मानसिक विकृति बताया, साथ ही इसकी मनोवैज्ञानिक कारणों एवं बचाव के उपायों को साझा किया । इसके उपरांत विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर ललित मोहन पांडे द्वारा यौन उत्पीड़न के अंतर्गत शामिल होने वाली शब्दावली को परिभाषित करते हुए स्पष्ट किया साथ ही भारत सरकार द्वारा यौन उत्पीड़न रोक थाम के लिए अपनाए गए उपायों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय द्वारा यौन उत्पीड़न रोक थाम के लिए अपनाई गई गाइडलाइन को साझा किया, साथ ही महाविद्यालय में गठित समिति की भूमिका, हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त होने वाली सहायता, समाज में महिला एवं पुरुष की भूमिका पर अपने विचार साझा किए । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत कुमार सैनी एवं डॉ सरोज पंत के द्वारा किया गया । इस दौरान प्रोफेसर बीना माथेला, यौन उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ कल्पना शाह, डॉ अनीता सिंह, डॉ गीता भट्ट, डॉ कमला पांडे, डॉ राजेंद्र कुमार सनवाल, डॉ मंजू जोशी, डॉ सुनीता भंडारी, डॉ चंद्रकांता आदि उपस्थित रहे l