भगवान श्री कृष्ण के प्रकृति प्रेम की संस्कृति,ओर मित्रता के महत्व को प्रतिपादित कर रहे हैं …….रामेश्वर दास।

भगवान श्री कृष्ण के प्रकृति प्रेम की संस्कृति,ओर मित्रता के महत्व को प्रतिपादित कर रहे हैं …….रामेश्वर दास।

हल्दूचौड़( नैनीताल )।

लंबे अरसे से क्षेत्र में हरे कृष्णा मूवमेंट के माध्यम से सनातन धर्म का प्रभाव बढ़ाने को कटिबद्ध श्री श्री गौरा राधा मंदिर,हरे कृष्णा प्रभुपाद आश्रम एवं गौ धाम हल्दूचौड़ परमा के संस्थापक रामेश्वर दास ने पत्रकार में बताया की तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव भव्य एवं दिव्य होगा इसी को लेकर तैयारियों की जानकारी दी ।

                 शुक्रवार को श्री श्री हरे कृष्ण मंदिर एवं गौ धाम के संस्थापक रामेश्वर दास के सानिध्य में हरे कृष्णा प्रभुपाद आश्रम हरि .नाम संकीर्तन प्रतिदिन चलता है इसी क्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संस्थापक रामेश्वर दास ने बताया कि तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से भव्य व दिव्य रूप से मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि तीन सितंबर को गौ धाम से हल्दूचौड़ हाईवे तक भव्य शोभा यात्रा चार सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव पांच सितंबर को महा प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।वही मंदिर परिसर में हरि नाम संकीर्तन से भक्ति मय होने पर रामेश्वर दास ने कहा कि मनुष्य को अपने त्याग, विद्दुत्ता ओर समर्पण के माध्यम से जहां 33 कोटि देवताओं का वास कहीं जाने वाली हजारों गौ माता और उसके वंश की सेवा की जा रही है, वहीं अपने त्याग विधाता और समर्पण के माध्यम से जन-जन को आध्यात्म से जोड़कर उनका जीवन स्तर सुधारने का अनूठा कार्य भी किया जा रहा है। इससे जहां सनातन धर्म को जीवंत बनाए जाने की दिशा में जन जागृति आ रही है, वहीं सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में सेवा साधना है सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है को आत्मसात करते हुए क्षेत्रवासियों में गौ वंश की सेवा में मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। सनातन संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर महा संकीर्तन प्रतिदिन होता है । देर सायं मंगल आरती होती है। वही श्री रामेश्वर दास ने धर्म प्रेमी जनता से आहवान किया कि वे इस कृष्ण जन्मोत्सव पर निकलने वाली भाभी शोभायात्रा में शामिल होकर इस पावन पर्व के साक्षी बने।

स

सम्बंधित खबरें