गोरा पड़ाव हाईवे पर दो अंडर पास जुड़ेंगे, 130 मीटर डिवाइडर भी बनेगा

हल्दूचौड़( नैनीताल )

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर तीन पानी से लालकुआं के बीच आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है इसी का जीता जागता एक उदाहरण एक दिन पूर्व गोरा पड़ाव हाईवे पर देर सायं जबरदस्त दुर्घटना होने के बाद शनिवार को प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और एन एच ए आई ने संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए। अधिकारियों ने दो अंडर पासों को यातायात के लिहाज से जोड़ने, गोरा पड़ाव चौराहे पर 130 मीटर डिवाइडर बनाने, वाटर बैरियर लगाने, दिशा-सूचक साइन बोर्ड स्थापित करने तथा क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइटों और संकेतकों को दुरुस्त करने का निर्णय लिया। अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों की शुरुआत तत्काल की जाएगी।

             वही सड़क हादसे के बाद जागा प्रशासन तो शनिवार को निरीक्षण के लिए स्थलीय निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया।

वही ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे का त्रुटिपूर्ण डिजाइन लगातार हादसों की सबसे बड़ी वजह है।

उनका कहना था कि एनएच निर्माण के लिए उन्होंने बिना विरोध अपनी भूमि सरकार को सौंपी थी, लेकिन गलत डिजाइन के कारण कई परिवारों के चिराग बुझ गए।

कभी गांवों की चौपाल और व्यापार का केंद्र रहा गोरा पड़ाव चौराहा आज लोगों के लिए खौफ का कारण बन गया है। ग्राम प्रधान संगठन नैनीताल के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि यदि इस बार भी केवल आश्वासन तक कार्रवाई सीमित रही और स्थायी समाधान नहीं हुआ तो पंचायत प्रतिनिधि उग्र आंदोलन के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए भी बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जनता अब हादसों पर स्थायी रोक लगाने वाली कार्रवाई चाहती है।

संयुक्त निरीक्षण में एसपी सिटी ए.पी. बाजपेयी, कोतवाल विजय मेहता, आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे तथा एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल सहित अन्य अधिकारियों के अलावा जीवन सिंह, दरपान मेहरा, टीका सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह मेहरा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

हल्दूचौड( नैनीताल )

तीन पानी फ्लाई ओवर से पहले सड़क को जोड़न

 के लिए अंडर पास साथ ही गोरा पड़ाव चौराहे पर भी अंडर पास बनेगा 

हल्दूचौड( नैनीताल )

तीन पानी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से हटकर सर्विस सड़क एन एच ए आई द्वारा संकेत निशान दर्शाया है।जो गलत है . .

हल्दूचौड( नैनीताल )

एनएच ने ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किया जनता ने बिना विरोध के सरकार को अपनी भूमि सौप दी और आश्वासन दिया था कि इससे आपके दैनिक जीवन में सहूलियत होगी लेकिन धरातल में एनएच के मकड़जाल डिजाइन ने कितने घरों के चिराग बुझा दिए ब्रिटिश समय का गोरा पड़ाव चौराहा कभी गावों की चौपाल एवं दुकानें ग्रामीणों से गुलजार रहते थे परंतु आज ग़लत हाइवे के कारण जनता को गोरा  पड़ाव चौराहे से डर लगने लगा है दुकानदार खाली बैठे हैं जैसा आज एनएच एवं प्रशासन ने आश्वासन दिया है इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा यदि इसमें कोई कारवाही नहीं होती है तो पंचायत प्रतिनिधि इसके लिए आंदोलन व कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे 

गोपाल सिंह अधिकारी जिला अध्यक्ष  ग्राम प्रधान संगठन नैनीताल

सम्बंधित खबरें