दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा ।
हल्दूचौड़( नैनीताल) ।
मुख्य मंत्री मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत विकास खंड हल्द्वानी के न्याय पंचायत हरिपुर बच्ची के अंतर्गत दो दिवसीय में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया यहां हल्दूचौड़ स्थित पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के आयोजकत्व में खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन हुआ इस खेल महाकुंभ हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत अंतर्गत तमाम स्कूलों के बच्चों ने पहले दिन अंडर 14, अंडर -19 वर्ग में बालक तथा बालिका वर्ग हेतु अलग-अलग खो-खो, कबड्डी तथा मुर्गा झपट की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई खो खो प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में एक्स्पोनेंशियल स्कूल की टीम ने प्रथम, खष्टी देवी इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय तथा आयोजक विद्यालय पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ की टीम तृतीय स्थान प्राप्त किया वही अंडर 14 खो-खो की बालिका वर्ग की टीम में प्रथम टीम इंदिरा अकैडमी, द्वितीय स्थान पर होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंड्री स्कूल रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक गणपत सिंह सेंगर, सह संयोजक डॉ दिनेश जोशी, हेम जोशी, डॉ हिमांशु पांडे, खेल प्रभारी महेश जोशी, देवेश गुणवंत सहित निर्णायकों एवं अभिलेख में गोपाल बोरा, वीरेंद्र दानू, विनोद भट्ट, मोहन नेगी, शिवराज बनकोटी, विजय लक्ष्मी, उदय वीर सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल राणा, धीरज पाठक, सरस्वती ब्रजवाल, सीमा जोशी, नवीन पंत, मोहित मेवाड़ी, टी पी यादव, राजेश पांडे सहित स्काउट गाइड द्वारा योगदान दिया गया.
