शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन

हल्दूचौड़ ( नैनीताल )। 

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक चिंतन एवं आत्म विश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “शब्द समागम” हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जूनियर (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग में किया गया।

जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) का कक्षाओं में बढ़ता उपयोग छात्रों की रचनात्मकता को नष्ट कर रहा है?” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, वही सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने “क्या आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, तकनीक से भी जीते जा सकते हैं?” विषय पर अपने तर्क प्रस्तुत किए।

दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में तथ्यों, उदाहरणों और सशक्त तर्कों के माध्यम से अपने विचार प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए। सीनियर वर्ग में चैताली चंद ने प्रथम, यशवी सिजवाली ने द्वितीय तथा रुद्राक्ष बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में विषय के पक्ष में सिद्धि प्रथम, प्रेक्षा द्वितीय तथा ईशिता एवं काव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विषय के विपक्ष में भव्य सनवाल ने प्रथम, नम्रता ने द्वितीय तथा हेताक्षी एवं प्रियांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय तथा विनोद खोलिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सम्बंधित खबरें