दिल्ली सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात:‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी के जरिए डीटीसी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

दिल्ली सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात:
‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी के जरिए डीटीसी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

नई दिल्ली।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की पहल की है। दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना शुरू की गई है। इस कार्ड को दिल्ली में संचालित डीटीसी के निर्धारित काउंटरों से महिलाओं को निःशुल्क जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Delhi Transport Corporation (डीटीसी) और दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह की जल्दबाजी या परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है। जब तक सभी पात्र महिलाओं को ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक वे पहले की तरह पिंक पेपर टिकट के माध्यम से डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा जारी रख सकती हैं ।

डीटीसी द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में महिला यात्रियों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और न ही जल्दबाजी करें। कार्ड वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को आसानी से यह सुविधा प्राप्त हो सके।

डीटीसी प्रबन्धन के मुताबिक फिलहाल दिल्ली की पात्र महिलाएं शहर में डीटीसी द्वारा स्थापित 50 नामित काउंटरों से ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ मुफ्त में प्राप्त कर सकती हैं।

डीटीसी ने यह भी बताया है कि जब अधिकांश पात्र महिलाओं को यह स्मार्ट कार्ड मिल जाएगा, तब मौजूदा गुलाबी कागज टिकट प्रणाली को धीरे-धीरे समाप्त कर पूरी तरह स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह पहल बीते 02 मार्च को शुरू की गई थी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस कार्ड के माध्यम से दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही एक ही स्मार्ट कार्ड से मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का भी सुगम उपयोग किया जा सकेगा।

सम्बंधित खबरें