नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता: 56 लाख रुपए मूल्य के 256 गुम हुए मोबाइल किए बरामद

नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता: 56 लाख रुपए मूल्य के 256 गुम हुए मोबाइल किए बरामद

हल्द्वानी।

नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 256 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल और साइबर सेल ने अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 तक प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग के . माध्यम से विभिन्न राज्यों में सक्रिय मोबाइल फोनों का पता लगाया।

इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से मोबाइल फोन बरामद किए।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा सीओ ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में मोबाइल ऐप सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने यह उल्लेखनीय कार्य किया ।

बरामद मोबाइलों में 4 आईफोन, 35 सैमसंग, 59 ओप्पो, 10 वनप्लस, 26 रियलमी, 50 वीवो, 10 मोटोरोला, 10 इंफिनिक्स, 19 रेडमी, 14 पोको, 5 लावा, 3 आईक्यूओओ, 6 टेक्नो और 5 आईटेल फोन शामिल हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का आभार व्यक्त किया ।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।

मोबाइल रिकवरी टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

👉 उपनिरीक्षक मीनू गौतम
👉 कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
👉 कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई को आमजन के बीच भरोसा बढ़ाने वाली बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सम्बंधित खबरें