आईटीबीपी 34 वीं वाहिनी में सेमफोर्ड के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजन
हल्दूचौड़( नैनीताल) ।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प 34 वीं वाहिनी हल्दूचौड़ में सेनानी अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वाहिनी में सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण, आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश भक्ति की भावना जागृत करना, उन्हें सीमा सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली से परिचित कर प्रेरित कराना था।

यहां हल्दूचौड़ स्थित 34 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प में सेनानी अनिल बिष्ट की अगुवाई में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सेमफोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल बच्चों को बल की विभिन्न गतिविधियों और कार्यप्रणाली का प्रदर्शन दिखाया गया। साथ ही बच्चों को बल के दैनिक कार्यों, उनकी चुनौतियों और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान 34 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान हेमन्त कुमार, ने कहा, यह कार्यक्रम बच्चों में देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देने और उन्हें हमारे बल की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया।

हमारा उद्देश्य है कि युवा पीढ़ी हमारे देश की सुरक्षा और एकता के महत्व को समझे और अपने राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

यह कार्यक्रम स्वर्णिम भारत की दिशा में एक कदम है, जहां युवा पीढ़ी को देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।