चारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह, हफ्तेभर में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

चारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह, हफ्तेभर में 5.18 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

देहरादून ।
चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक हफ्ते में 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। अब तक केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए हैं।

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। श्रद्धालु भी यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक हफ्ते में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 5.18 लाख के पार पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए 1.73 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है,जो सबसे अधिक है ।

बताते चलें कि मंगलवार 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालु ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा – 2026 का शुभारम्भ होने जा रहा है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

श्रद्धालु मोबाइल एप या वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in

पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप

tourist care uttarakhand

पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा, वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है।

सम्बंधित खबरें