हल्दूचौड़ । एवर ग्रीन सीनियर एकेडमी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या एम एस परवाल, डायरेक्टर एल डी , गौरव पाठक, प्रबंधक सौरव पाठक ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विद्यार्थियों को गांधी एवं शास्त्री के जीवन से जुड़े हुए प्रत्येक पहलू से अवगत कराया गया। साथ ही गांधी के प्रिय भजन, रघुपति राघव राजा राम एवं वैष्णव जन तो तेने कहिए प्रार्थना सभा में गुनगुनाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में साफ़ – सफाई की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार द्वारा यह प्रतिज्ञा ली गई कि हम देश को साफ-सुथरा रखकर भारत माता की सेवा करेंगे तथा “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” महाभियान में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम के समापन में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
सम्बंधित खबरें
यूसीएफ ध्वस्तीकरण मामले में अब प्रबंधक के 18 सितंबर के आदेश एवं 75 फीसदी काम पूरा होने के बाद मलबे-स्क्रैप की निकासी पर सख्ती, पहले की निकासी के हिसाब पर उठे सवाल।
September 27, 2026
सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में खुदाई? यूसीएफ ने बैठाई जांच- ध्वस्तीकरण स्थल पर वाहनों की आवाजाही रोकी, मलबे की जांच के बाद ही बाहर ले जाने के निर्देश
September 5, 2026
कृष्ण जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व श्री कृष्ण के प्रकृति प्रेम की संस्कृति,ओर मित्रता के महत्व को प्रतिपादित कर रहे हैं ।
September 5, 2026
हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत
August 30, 2026
रेवती देवी को मिली अतिरिक्त पेन्शन
August 29, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ में सीघ्र ही डॉ ममता सिंह देंगी तीन दिन प्रसव सेवा
August 18, 2026
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश दुमका को पितृ शोक ।
August 18, 2026