निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान हरियाली संग सेवा समर्पण की सौम्य अभिव्यक्ति शुरू
हल्दूचौड( नैनोताल)
निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढाते हुए वननेस वन’ परियोजना के सातवें चरण के अंतर्गत देशभर में अनेक नए स्थलों को इस जन- सहभागिता अभियान से जोड़ा रविवार को सुबह सैकड़ों सेवादार एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर हल्दूचौड़ मै वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराया ।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई ‘वननेस वन’

परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह-अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है। यह हमें ऐसा भाव सिखाता है कि हम प्रकृति से पृथक नहीं अपितु उसी का अभिन्न अंग हैं।

इस संरक्षण से वास्तव जीवन और भविष्य की रक्षा करना है।

इसी क्रम में निरंकारी मिशन द्वारा हल्दूचौड ब्रांच के द्वारा रविवार को सुबह 6 से 9 बजे तक हल्दूचौड नगर वन क्षेत्र में ब्रांच मुखी प्रताप सिंह विष्ट के मार्ग दर्शन में वृक्षारोपण किया गया ।

जिसमें 12 सौ . पेड़ लगाए गए। मुख्य अतिथि डिप्टी रेंजर धमेन्द्र मेहरा व ग्राम प्रधान रूक्मिणी नेगी के तत्वावधान में संयुक्त रूप से पेड़ लगाकर ओर लोगों को प्रकृति को हर भरा रखने का संदेश देने के साथ संपन्न हुआ ।