सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ में सीघ्र ही डॉ ममता सिंह देंगी तीन दिन प्रसव सेवा
हल्दूचौड़( नैनीताल)
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ में सीघ्र ही प्रसव सेवा शुरू होने जा रही ही,यह जानकारी चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा डॉ.सुधीर कुमार कन्याल द्वारा देते हुए बताया गया।

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ में समाज सेवी हेमंत सिंह गोनिया एवं गोविंद बल्लभ भट्ट के लगातार प्रयासों से शासन स्तर पर कार्रवाई, के वाद यहां पर डॉ. ममता सिंह को सप्ताह में तीन दिन प्रसव सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही मामले को लेकर समाज सेवी हेमंत गोनिया व गोविंद बल्लभ भट्ट द्वारा लगातार शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई। वही दोनों समाज सेवियों की ओर से मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर सी एच सी हल्दूचौड़ में प्रसव सेवा शुरू कराने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

वही इस जनहित के मामले को नैनीताल हाईकोर्ट तक आवाज उठाई गई।