अनुराग उपाध्याय को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
देहरादून ।
उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून,उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2025 -26 के लिए उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार ( आयु वर्ग 18 से 25 वर्ष) के अंतर्गत अनुराग उपाध्याय के यात्रा वृतांत ‘दक्षिण की ओर’ का पुरस्कार हेतु चयन हुआ है। इसके लिए उत्तराखंड भाषा संस्थान उनको नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र सहित 28- 29 मार्च को देहरादून में पुरस्कृत करेगा।

ज्ञातव्य हो कि मूल रूप से ग्राम- खोली,पोस्ट-भांतड़ (थल), जनपद- पिथौरागढ़ और वर्तमान में गोविंदपुरम् कुसुमखेड़ा,हल्द्वानी, (नैनीताल)निवासी अनुराग उपाध्याय श्रीनगर मेडिकल कॉलेज,गढ़वाल में एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और चिकित्सा शास्त्र के अध्ययन के साथ-साथ साहित्य लेखन,संगीत चित्रकला में भी सिद्ध हस्त हैं। अनुराग की कई प्रविष्टियां यत्र-तत्र प्रचारित-प्रसारित होती रहती हैं। इस बार उन्होंने यात्रा वृत्तांत लेखन में पुरस्कार प्राप्त कर नैनीताल एवं पिथौरागढ जिले का नाम रोशन किया है।
अनुराग की इस उपलब्धि पर तमाम सांस्कृतिक संस्थाओं और मित्रों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।