देसी व अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ।
लालकुआं।
हल्दूचौड़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने गौला निकासी गेट के पास से एक युवक को देसी एवं अंग्रेजी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्त गौरव आर्या (20 वर्ष) पुत्र राजू आर्या, निवासी गौला गेट, बेरीपड़ाव, कोतवाली लालकुआं को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 48 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देशी शराब तथा 28 क्वार्टर इम्पीरियल ब्लू मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर नयाल, कांस्टेबल मनीष कुमार, गुरमेज सिंह एवं कुबेर राणा शामिल रहे।