आबकारी टीम ने फतेहपुर- लामाचौड़ क्षेत्र में पकड़ी 267 पाउच अवैध कच्ची शराब, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

आबकारी टीम ने फतेहपुर- लामाचौड़ क्षेत्र में पकड़ी 267 पाउच अवैध कच्ची शराब, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ।

हल्द्वानी ।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोमवार को हल्द्वानी के फतेहपुर – लामाचौड़ क्षेत्र में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आबकारी टीम द्वारा रोड किनारे स्थित कच्ची बस्ती के पीछे एवं समीप लगे एक बगीचे की ओर गड्ढों में छिपाकर रखे गए ड्रमों से कुल 267 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
दबिश के दौरानआबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, हीरा बल्लभ, राहुल, खुशाल, ज्योति, भास्कर, गीता मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें