चिल्ड्रंस एकेडमी में शूटिंग रेंज का शुभारंभ निशानेबाजी को मिला नया मंच,
हल्दूचौड़( नैनीताल)
चिन्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आधुनिक एवं क्षेत्र की प्रथम राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल अविजीत मेहरा (सीओ 79 बीएन एनसीसी, नैनीताल) रहे। विद्यालय के निदेशक श्री श्रीश पाठक ने पौध भेंट कर उनका स्वागत किया।

यहां हल्दूचौड़ स्थित चिन्ड्रंस एकेडमी स्कूल में स्थापित शूटिंग रेंज का पीता काटकर एवं एयर गन के माध्यम से निशानेबाजी कर विधिवत शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए भारतीय सेना में शामिल होने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेना के जीवन, अनुशासन और समर्पण की भावना से विद्यार्थियों को अवगत कराया सेना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी बच्चों को दी। उन्होंने यह भी बताया कि सेना की भूमिका देश की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन एवं विभिन्न राष्ट्रीय सेवाओं में भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सेना के प्रति सम्मान एवं उत्साह व्यक्त किया। वही शूटिंग रेंज के आभारंभ के साथ ही स्कूल में निशानेबाजी के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं, स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। निदेशक श्रीष पाठक ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा शिक्षक गण, विद्यार्थी, अभिभावक उपस्थित थे।