इंस्पायर मानक में जिले के 10 बाल वैज्ञानिकों का राज्य हेतु चयन ।
हल्दूचौड़( नैनीताल) ।
नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के मार्गदर्शन एवं एस सी ई आर टी के निर्देशन में नैनीताल जनपद की दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज हल्दूचौड़ में किया गया
इंस्पायर मानक के नोडल अधिकारी एवं नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल के मार्गदर्शन में संयोजक प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के नेतृत्व में आयोजित जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में 102 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया एन आई एफ के राष्ट्रीय मुख्यालय नोएडा से आए मुख्य निर्णायक सुनील भास्कर एवं निर्णायक सुरेश चंद्र ओझा तथा डॉ सचिन पाठक द्वारा नवाचारों का बारीकी से मूल्यांकन कर 10 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य हेतु किया गया । वही राज्य हेतु चयनित बाल वैज्ञानिकों में बेतालघाट विकास खंड के रा इ का खैरना की निशा सुयाल, रामगढ़ विकासखंड के रा इ का चाँफी की स्नेहा, आदर्श रा इ का कोटाबाग के कार्तिक सती, रा उ मा वि कनकपुर रामनगर की कोमल दीप कौर, हरमन माइनर स्कूल भीमताल के युगल किशोर, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल के प्रभव खंडेलवाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूर्या गांव की अंजलि सहित हल्द्वानी विकासखंड के रा उ मा वि बमोरी की गोरी तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज दौलतपुर से पंकज सिंह, व्हाइट हॉल स्कूल हल्द्वानी से भावेश जोशी सहित कुल 10 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर हेतु किया गया । जनपद स्तरीय प्रतियोगिता को संपन्न कराने में इंस्पायर मानक कार्यक्रम के जिला समन्वय डॉ हिमांशु पांडे सहित, समग्र शिक्षा समन्वयक रविंद्र तिवारी, संतोष कुमार, भुवन चंद्र मठपाल, डॉ दिनेश जोशी, ब्लॉक समन्वयक ललित मोहन पाठक, त्रिभुवन पाण्डे, योगेश पांडे, महेश जोशी, सुधीर गुप्ता, सीमा जोशी आदि द्वारा योगदान दिया गया । आयोजन में विशेष सहयोग हेतु कैलाश चंद्र सिंह, मोनिका नेगी, मोती सिंह, भावना मेहता, मंजू मिश्रा, ममता शर्मा, भूमिका सलाल, ललिता जोशी,चेस्टा जोशी, अनमोल आर्या, अनी पांडे, दिव्यांशु सहित विभिन्न गया रोवर रेंजर स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस इकाई के स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास हल्दूचौड़ के विद्यार्थियों द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया ।
फ
इ
