हल्दूचौड़ । प्रख्यात श्याम भजन सम्राट नंद किशोर नंदू भैय्या ने आज गो धाम हल्दूचौड़ में पहुंच कर गौ शाला के दर्शन किए तथा आश्रम के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास जी से गो वंश संरक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की श्री श्याम भजन गायकी के लिए मशहूर नंद किशोर नंदू भाई ने इस दौरान आश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल पाठ का श्रवण एवं दर्शन किया इसके साथ ही गौ शाला में गो वश संरक्षण पर चर्चा की गई । इस दौरान उनके साथ गोपीनाथ दास , नारद मुनि दास , चरण दास , माता सविता माता , दया भट्ट आदि भी मौजूद रहे गो धाम के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास भजन सम्राट नंदू भैय्या को उन्हें मंगल वस्त्र देकर सम्मानित किया नंदू भैय्या गो धाम में चल रही गौ सेवा तथा गो धाम द्वारा किए जा रहे पावन पुनीत कार्यों से बेहद अभिभूत नजर आए उन्होंने स्वामी रामेश्वर दास जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा में कहा कि स्वामी रामेश्वर दास कलि काल के महान गौ सेवक हैं जिनकी गौ भक्ती से यह क्षेत्र वृन्दावन धाम जैसा नजर आता है
सम्बंधित खबरें
रामपुर रोड़ हल्द्वानी में सड़क हादसे हल्दूचौड़ के पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम हल्दूचौड़ ।
July 17, 2026
लालकुआं की धरती का वीर सपूत मातृभूमि पर हुआ कुर्बान।
July 8, 2026
श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, जागेश्वर धाम में 16 जुलाई से आरम्भ होगा आस्था का उत्सव
July 2, 2026