हल्दूचौड़ क्षेत्र में आज सुबह एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दूध लेकर अपने घर को लौट रहे
हल्दूचौड़( नैनीताल)।
हरेला पर्व की सुबह यहां हल्दूचौड़ मे राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दुग्ध कंटेनर द्वारा कुचलने से घर के मुखिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके चलते हरेला पर्व की खुशियां मातम में बदल गई वही परिवार दुखों के पहाड़ में तब्दील हो गई।
गुरुवार की सुबह रोज की भांति हरीश चन्द्र चंदोला रोज की भांति घर हेतु दूध लेकर हल्दूचौड़ जग्गी बंगर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 109 को पार कर रहे थे अचानक हल्द्वानी की ओर से दूध की आपूर्त कर लौट रहे दुग्ध कंटेनर यू के 04 सी बी 8203 तेज गति होने के चलते सड़क पार कर रहे 77 वर्षीय पूर्व सैनिक को तेज रफ्तार दूध के कंटेनर ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पूर्व सैनिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशकार पुर मोतीराम)निवासी हरीश चन्द्र चंदोला (77 वर्ष) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह बुधवार सुबह भी घर के लिए सड़क पार क्षेत्र से दूध लेकर लौट रहे थे।


इसी दौरान एक निजी बैंक्वेट हॉल के ठीक सामने जैसे ही उन्होंने हाईवे पार करने की कोशिश की, तभी डिवाइडर के ठीक बगल में हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद कैंटर ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक सड़क में घसीट दिया जिससे हरीश चंद्र चंदोला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। लगभग 4 वर्ष पूर्व उनकी एक बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया। जहां शव का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया वही परिजनों चित्र शिला घाट (रानीबाग) में अंतिम दाह संस्कार किया गया वही घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त दुग्ध कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
तात्कालिक समाधान के लिये स्पीड लिमिट 80-100 किमी / घंटा के बोर्ड हर 500 मी पर लगाने होंगे।गलत साईन बोर्ड हटाने होंगे फुटपाथ और फुट ओवर ब्रिज सड़क पार करने के लिए तत्काल बनाने पड़ेंगे।गोरापड़ाव व विभिन्न चौराहों पर जो अतिक्रमण है उसे हटा कर सुलभ आवागमन का रास्तापूर्व सैनिक को दुग्ध कंटेनर ने कुचल डाला, दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम, बनाना पड़ेगा। वही 2012-13 मे अधिगृहण की गई जमीन पर सर्विसेस रोड बनानी चाहिए।
टीका सिंह रावत समाज सेवी गोरा पड़ाव
हल्दूचौड़ (नैनीताल)
दूरगामी समाधान के हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 109 एन एच इस हाईवे को नगला सीमैप फार्म से ही गोला नदी के समानांतर गोला पार पहुंचा दिया जाता ।जिससे स्टोन क्रशर के डंपर व भारी वाहनों की समस्या का समाधान हो जाता
रमेश जोशी ग्राम प्रधान फत्ता
हल्दूचौड़ (नैनीताल)
जमरानी नहर के ऊपर सड़क बननी चाहिए जिससे काफी हद तक सही ट्रैफिक डायवर्ट हो जाता। और आए दिन हो रहे सड़क हादसे नहीं हो पाए होते
कीर्ति पाठक सामाजिक कार्यकर्ता मोटाहल्द