कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब जनता में बदलाव का शंखनाद

हल्दूचौड़(नैनीताल)।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधान सभा स्तरीय परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन बरेली रोड, हल्दूचौड़ में हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली रोड हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का ने की, जबकि कार्यक्रम में दिशा-निर्देशन जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल द्वारा किया।

सम्मेलन में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की जनता महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर अब बदलाव चाहती है।

मंच से कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तमाम वक्ताओं ने कहा हल्दूचौड़ क्षेत्र की जनता ने सत्ता परिवर्तन का शंखनाद कर दिया।

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, विधायक सुमित हृदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल  तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से बढ़ी। 

कार्यक्रम में उमेश कबड़वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरि सिंह बिष्ट, दया बमेठा, दया कबाड़वाल, मुकेश दुर्गापाल,

राकेश बिष्ट जी, चंद्र बल्लभ गोलिया, कुंदन मेहता, रेखा कांडपाल, कमला देवी, प्राची कोलिया, गंगा देवी, गोपाली देवी, पुष्पा जोशी, आशा देवी, चंपा देवी, हेमा देवी, सोनिया, हेमा बोरा, ममता डंगवाल, रेखा रावत समेत तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें