पंचायत प्रतिनिधियों ने टीका सिंह रावत के माध्यम से सचिव युगल किशोर पंत को नहर कवर समेत तीन सूत्रीय मांग पत्र भेजा है।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
तीन पानी से मोटाहल्दू तक जमरानी नहर निर्माण एवं सिंचाई नहर को कवर किए जाने हेतु एक प्रार्थना पत्र तीन सूत्रीय मांग पत्र सामाजिक कार्यकर्त्ता टीका सिंह रावत के नेतृत्व में युगल किशोर पंत सचिव, लघु सिंचाई विभाग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून सचिव, को भेजा गया है। जिसमें वर्तमान में आपके विभाग द्वारा तीन पानी से मोटाहल्दू क्षेत्र के अंतर्गत जमरानी नहर एवं गांवों को जाने वाली सिंचाई नहरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस जन हितेषी कार्य हेतु हम समस्त क्षेत्रवासी विभाग के आभारी है। चाहते है इस पत्र के माध्यम से हम आपका ध्यान निम्नलिखित गंभीर बिंदुओं की ओर आकर्षित करना पहली मांग निर्माणाधीन नहर के ठीक समानांतर मुख्य लिंक रोड (बायपास) स्थित है। इस मार्ग पर भारी यातायात का दबाव रहता है। नहर खुली होने के कारण भविष्य में दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा। दूसरी मांग आगामी मानसून सत्र से पूर्व नहर को कवर करना तकनीकी रूप से भी आवश्यक है। यदि इसे खुला छोड़ दिया गया, तो बरसात का पानी और मलबा नहर में गिरने से जल भराव और सड़क धंसने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तीसरी मांग नहर के कवर होने से कूड़ा-करकट जमा नहीं होगा, जिससे पानी का प्रवाह सुचारू रहेगा और बीमारियां फैलने का खतरा भी कम होगा। पत्र के माध्यम से जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए यथाशीघ्र जमरानी नहर एवं सिंचाई नहर को यथाशीघ्र कवर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग की है।जिला पंचायत नैनीताल ग्राम प्रधान गोपाल सिंह अधिकारी, सीमा पाठक,ममता तिवारी,केशव पन्त, मुकेश दुमका, बाला दत्त लोशाली,नन्द किशोर पठालनी,सचिन कुमार ,राजेन्द्र दुर्गापाल, चन्द्र जोशी,कमला दुर्गापाल,दीप्ती धामी, पूनम भट्ट, नेहा ओडेजा समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने मांग पत्र भेजा है।
