34 सी वाहिनी हल्दूचौड में गणतंत्र दिवस पर तमाम कार्यक्रम।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प 34 वी वाहिनी हल्दूचौड़ में गणतंत्र दिवस पर बटालियन, के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। वही तमाम कार्यक्रम आयोजित
किए गए।
यहां हल्दूचौड़ स्थित आई टी वी पी की 34 वी वाहिनी में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए मीना बाज़ार, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, जलेबी रेस,नींबू चम्मच रेस और जवानों के लिए बोरा रेस,रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जवानों, उनके परिजनों और बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत प्रतिभागियों के मनोबल वृद्धि हेतु पारितोषिक वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी हेमंत कुमार, द्वितीय कमान, संजीव कुमार, शेखर चंद पुनेठा, दीपक शेह रावत, सेवानिवृत्ति पदाधिकारी और वाहिनी के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा।
