ह
बुद्धिमान नहीं विद्यावान बनने से ही मनुष्य जीवन सुखमय होता है। आर्चाय सतीश लोहनी ।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
श्री श्री 1008 बाबा केशव दास आश्रम में हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ सत्संग के पंचम दिवस में व्यास आचार्य सतीश लोहनी ने कहा कि हनुमान की कृपा प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को बुद्धिमान नहीं विद्यावान बनने के कि आवश्यकता है और विद्यावान के चार लक्षण हैं जो विद्वान बनना चाहे उसे अपने जीवन में चार बातों का ध्यान रखना चाहिए नम्बर एक कर्म शुद्ध यानी आचरण शुद्ध हो चरित्र में पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए नंबर दो भाषा शुद्ध वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए ऐसा ना बोले जिससे किसी का दिल दुख जाए उसे बात से बचें नंबर तीन विचार शुद्धि सो विचार के आगे बढ़े बिना विचारे जो करें सो पाछे पछताए चौथा द्रव्य शुद्ध ईमानदारी से धन कमाए बेईमानी से कमाया हुआ धन कभी भी मनुष्य का कल्याण नहीं करता है बेईमानी से आता हुआ धन सुख तो दे सकता है पर शांति नहीं देता है इसलिए व्यक्ति को बुद्धिमान नहीं विद्यावान बन कर जीना चाहिए ताकि जीव मृत्यु से पहले राम से साक्षात्कार कर सके हनुमान कथा ज्ञान यज्ञ में यजमान देवीदत्त बमेटा, दिनेश चंद्र मिश्रा, मंदिर पुजारी प्रकाश जोशी, पं ब्राह्मण कमल तिवारी, पंडित कैलाश चंद्र जोशी, उमेश कबड़वाल, कैलाश चंद्र दुम्का, बालाकृण दुम्का, खीमानंद तिवारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
