उत्तर प्रदेश में 40 आई एस आई अफसरों के तबादले, 15 जिलों के बदले डी एम भ

उत्तर प्रदेश में 40 आई एस आई अफसरों के तबादले, 15 जिलों के बदले डी एम भ

लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) ।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फैसले के तहत प्रदेश के 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

योगी सरकार द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले के बाद कई जिलों में कामकाज पर असर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं ।

इस ट्रांसफर लिस्ट में 12 महिला IAS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह बदलाव प्रशासन में संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कुल मिला कर इस बड़े फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं । नई तैनाती के साथ ही अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरें