उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में चिल्ड्रन एकेडमी के पांच सितारे चमके, बोर्ड परीक्षा मेरिट में लहराया परचम 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में चिल्ड्रन एकेडमी के पांच सितारे चमके, बोर्ड परीक्षा मेरिट में लहराया परचम 

हल्दूचौड़( नैनीताल)

 स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। मेरिट सूची में पांच छात्रों के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

               वही विद्यालय के छात्र देवेश जोशी ने 500 में से 484 अंक (96.8) प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की। उनके हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 98, विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 97 अंक रहे। देवेश का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।

धीरज मिश्रा ने 479 अंक (95.8) प्रतिशत के साथ नौवीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने हिंदी में 98, अंग्रेजी में 97, गणित में 90, विज्ञान में 96 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक अर्जित किए। धीरज भविष्य में बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

भावेश जोशी ने 477 अंक (95.4) प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 11 वीं रैंक प्राप्त की। उनके हिंदी में 98, अंग्रेजी में 96, गणित में 89, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 99 अंक रहे। भावेश भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा रखते हैं।

क्षितिज दुम्का ने 466 अंक (93.2) प्रतिशत के साथ 22 वां स्थान प्राप्त किया। उनके हिंदी में 95, अंग्रेजी में 88, गणित में 93, विज्ञान में 92 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक आए हैं। क्षितिज चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।

आकांक्षा पांडे ने 463 अंक (92.6) प्रतिशत प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। अन्य विषयों में अंग्रेजी 84, गणित 90, विज्ञान 93 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। आकांक्षा शोध (रिसर्च) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।

इंटरमीडिएट में भी विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। अभिनव पंत ने 457 अंक के साथ ही (91.04) प्रतिशत, वंश सिंह नेगी ने 448 अंक (89.06) और हर्षिता थापा ने 425 अंक (85) प्रतिशत अंक  प्राप्त किए। अभिनव पंत डॉक्टर, वंश सिंह नेगी चार्टर्ड अकाउंटेंट और हर्षिता थापा भी डॉक्टर बनना चाहती हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर श्रीष पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों के समर्पण और उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

सम्बंधित खबरें