ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर ने क्षेत्र के आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर ने क्षेत्र के आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

हल्दूचौड़(नैनीताल)

सामाजिक उत्तर दायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा को विस्तार देते हुए, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर द्वारा यूनिवर्सिटी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक विशेष खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्थान की इस मानवीय पहल के तहत आर्थिक विषमताओं से जूझ रहे दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की सामग्री राशन पैकेट्स सौंपे गए, ताकि उनके जीवन यापन में सहयोग किया जा सके।

         ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयर मैन डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से जन-कल्याण की यह मुहिम कोविड-19 के संकट काल से ही अनवरत जारी है। महामारी के दौरान असहाय और हाशिए पर खड़े लोगों को सहयोग प्रदान करने के लिए शुरू किया गया यह मिशन आज भी थमा नहीं है। हल्द्वानी परिसर ने कैंपस के समीप पास के क्षेत्र के उन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

इस सेवा अभियान के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहनी ने कहा, “संस्थान का ध्येय केवल उच्च शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदन शीलता बनाए रखना भी है। चेयर मैन डॉ. कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में हम इस विचार को आत्मसात करते हैं कि हमारे आसपास के इन आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की खुशहाली हमारी साझी जिम्मेदारी है।

सम्बंधित खबरें