हल्दूचौड़ स्थित आई टी वी पी 34 वीं वाहिनी हिम वीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा), द्वारा तिरंगा जन-जागरूकता रैली।

हल्दूचौड़(नैनीताल) ।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 34 वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प हल्दूचौड़ में  मुन्नी जोशी, चीफ पैट्रन, हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा), वाहिनी के मार्ग दर्शन में तिरंगा जन-जागरूकता रैली एवं सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित किया।

         यहां हल्दूचौड़ स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प 34 वीं वाहिनी के मुख्य द्वार से तिरंगा रैली रवाना होकर मल्टीपरपज हॉल तक पहुंची। रैली के दौरान हावा की सदस्याओं एवं बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया साथ ही देश भक्ति गीतों और राष्ट्र भक्ति नारों से मानो पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

मल्टीपरपज हॉल में सभी हावा सदस्याओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिम वीर परिवारों एवं बच्चों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता, देश भक्ति तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में हावा सदस्याओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सम्बंधित खबरें