पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नाजिम घायल, गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नाजिम घायल, गिरफ्तार

रुद्रपुर। 

ऑपरेशन “लगडा” के तहत फरार चल रहे मुख्य आरोपी नाजिम को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पर हमले के इस मुख्य आरोपी को सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। गोली उसके पैर में लगी है और फिलहाल उसका रुद्रपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस और 4100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

बताते चलें कि तकरीबन एक माह पूर्व 1फरवरी 2026 को ए एन टी एफ, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम वार्ड नंबर 28, सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करी की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान

मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई,

पुलिस पर छत से कुर्सियां फेंकी गईं और जमकर पथराव भी किया गया ।

एक आरोपी को परिजन पुलिस से छुड़ाकर ले गए थे ।इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए ।

घटना के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन मुख्य आरोपी नाजिम फरार चल रहा था।

सोमवार आधी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि

नदीम उर्फ नजीम उर्फ नाजिम, निवासी सुभाष कॉलोनी

बिना नंबर प्लेट की बाइक से सिडकुल से हल्द्वानी की ओर जा रहा है । सूचना पर ए एन टी एफ और एसओजी रुद्रपुर की टीम ने पारले चौक, निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, तभी आरोपी भागने लगा और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई ।

आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी ,

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि आरोपी पहले से ही कई गंभीर धाराओं में वांछित था, जिनमें –

एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/21/29)

बीएनएस की विभिन्न धाराएं भी शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपी ने नशा तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

 फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्बंधित खबरें