रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बाघ का सफल रेस्क्यू
हल्द्वानी ।
रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बुधवार को बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम एवं अन्य सहयोगियों के संयुक्त प्रयास, सतर्कता और समर्पण भाव से यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

अभियान का हिस्सा रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा है कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी भावना का सम्मान करते हुए वन विभाग द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित हुआ है।
श्री तिवारी ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण अभियान को दिन-रात मेहनत और साहस के साथ संपन्न करने हेतु प्रभागीय वन अधिकारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है क्षेत्र के युवा आगे भी ऐसी किसी भी परिस्थिति में जनहित के मद्देनजर वन विभाग के साथ हर प्रकार से सहयोग करने को तत्पर रहेंगे।