09 से 13 मार्च तक प्रत्येक जिले में आयोजित होंगे ” महिला जन सुनवाई कार्यक्रम “
नैनीताल ।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जनपद में दिनांक 09 मार्च से 13 मार्च 2026 तक ‘ महिला जन सुनवाई कार्यक्रम ‘ आयोजित किए जाने हैं। निर्देशों के क्रम में एक जन सुनवाई कार्यक्रम डीएम कार्यालय सभागार नैनीताल में 10 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें राज्य महिला आयोग जिला नैनीताल की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप एवं सदस्य श्रीमती उर्वशी जोशी की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद नैनिताल की महिला समस्याओं की सुनवाई होगी ।

जन सुनवाई कार्यक्रम में शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी भागीदारी करेंगे ।
जनपद नैनीताल उत्तराखंड की महिला आयोग जनपद इकाई की ओर से सूचित कराया गया है कि पीड़ित महिलाएं उक्त नियत तिथि को नैनीताल के जिलाधिकारी सभागार में पहुंच कर,अपनी – अपनी समस्याएं रख सकती हैं, जिनका समाधान किया जाएगा।