उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम : कब जारी होगा- देखे–
रामनगर/देहरादून ।
उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने जा रहा है। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ( UBSE ) द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा – 2026 का परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित कर दिया जाएगा।परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड सभागार रामनगर में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती की उपस्थिति में की जाएगी।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस वर्ष कुल मिलाकर 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) में 1,12,266 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,02,986 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुई ।
बोर्ड सचिव के मुताबिक सभी छात्र- छात्राओं का इंतजार 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे खत्म हो जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि इस बार प्रदेशभर में परीक्षा के लिए कुल 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र, 1,211 मिश्रित केंद्र,156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा केंद्र टिहरी गढ़वाल (136) और सबसे कम केंद्र चंपावत में (44) बनाये गए थे ।
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा पूरी तरह समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई है , प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक ,लिखित परीक्षाएं फरवरी तीसरे सप्ताह से 20 मार्च तक और समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे (एक ही पाली) में सम्पन कराई गयी ।
बताते चलें कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू की है। सभी स्कूलों को रिजल्ट देखने के लिए अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे ।
छात्र- छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – www.ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे और स्कूल पोर्टल के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।
👉 ऐसे चेक करें रिजल्ट (Step-by-Step)
वेबसाइट पर जाएं
“UK Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा ।