ददो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता प्रारम्भ ।

ददो दिवसीय जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता प्रारम्भ ।

हल्दूचौड़( नैनीताल )

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्थान के तत्वावधान में  राज्य स्तर पर एस सी ई आर टी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक संचेतना के विकास हेतु संचालित फ्लैगशिप परियोजना के रूप में इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. 

इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन जनपदीय नोडल अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल के निर्देशानुसार पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में किया जा रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन धारी रामगढ़ ओखल कांडा बेतालघाट एवं भीमताल के 47 बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए इंस्पायर प्रदर्शनी में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के नोएडा केंद्र से पर्यवेक्षक के रूप में आए सुनील कुमार के नेतृत्व में निर्णायक के रूप में सुरेश चंद्र ओझा एवं डॉ सचिन पाठक द्वारा योगदान दिया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के नेतृत्व में भुवन चंद्र मठपाल, डॉ दिनेश जोशी, सीमा जोशी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास के स्टाफ सदस्य कैलाश चंद्र सिंह, मोती सिंह, मोनिका नेगी सहित स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस के स्वयं सेवकों द्वारा योगदान दिया जा रहा है कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक डॉ हिमांशु पांडे ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग लेने वाले प्रत्येक बाल वैज्ञानिक को अपने प्रोजेक्ट निर्माण हेतु दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है । इस वर्ष रिकॉर्ड रूप से नैनीताल जनपद के 174 बच्चों को चयनित किया गया है, एवं प्रत्येक को दस हजार रूपये दिए जायेंगे । जनपद स्तर से चयनित बच्चे राज्य स्तर पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे ।

सम्बंधित खबरें