टस्कर ने तोडी सुरक्षा दीवार, हल्दूचौड़ क्षेत्र गांवों में जमकर मचाया तांडव, लोगों में दहशत ।
हल्दूचौड़(नैनीताल)।
वृहस्पति बार तड़के दो टस्कर हाथी यों ने सिंघल फार्म, दीना, जग्गी, पेशकार पुर, आवासीय कॉलोनियां में जमकर तांडव मचाया, आंगन की सुरक्षा दीवार तोडी, लोहे के गेट में टक्कर मार कर तोड़ दिया।
गृह स्वामी ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।

बृहस्पति वार तड़के लगभग चार बजे के समय दो टस्कर हाथी सिंघल फार्म में के सी सिंघल के गन्ने के खेतों अर्ली गन्ना जमकर खाया साथ ही गन्ने की तमाम फसल रौंदते हुए हाथी दीना गांव की ओर निकले दीना मे मनीष तिवारी के लोहे के गेट व सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए हाथी आगे जग्गी से पेशकार पुर मोतीराम में नारायण दत्त शर्मा आंगन की चाहर दीवारी को तोड़ते हुए आंगन तक पहुंचा। जैसे ही उन्होंने सुरक्षा दीवार टूटने की आवाज सुनीं, परिवार के सभी लोग जाग गए और खिड़की से बाहर देखा तो आंगन में टस्कर हाथी को देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को फोन से हाथी के घर के आंगन में आने की सूचना दी और शोर मचाना शुरू कर दिया।

तब तक आसपास के लोग भी अपनी छतों में पहुंच गए और शोर मचाया तो हाथी गन्ना सेंटर से रेलवे पटरी किनारे होते हुए जंगल की तरफ भगाया।

उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। सुबह दस बजे वन दरोगा सहित वनकर्मी घटना स्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया।

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग ने जंगल किनारे सोलर फेसिंग लगाई है, लेकिन देख रेख के अभाव में वह काम नहीं कर रही है, जिससे स्थानीय लोग डरे हैं। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है। इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को घटना स्थल भेज दिया गया है और पीड़ित को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सोलर तारबाड़ को दुरस्थ किए जाने हेतु के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है,स्वीकृति मिलते, ही उस पर पुन: कार्य वारी की जाएगी ।
