मोटाहल्दू से लापता बालिका दिल्ली में ट्रेस, नैनीताल पुलिस दिल्ली रवाना

मोटाहल्दू से लापता बालिका दिल्ली में ट्रेस, नैनीताल पुलिस दिल्ली रवाना

👉 एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में अलर्ट मोड पर पुलिस, रिकॉर्ड समय में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

लालकुआं।

मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने अपनी तेज़ कार्यशैली और प्रोफेशनल दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते ही पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे-पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर डालते हुए तत्काल एक व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

पुलिस की विभिन्न टीमों ने महज 5 घंटे के भीतर क्षेत्र में लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाल डाला। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के संयोजन से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस कर ली गई।

एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार बालिका पूरी तरह सुरक्षित है और उसे सकुशल वापस लाकर वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस संवेदनशील ऑपरेशन को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीमों ने समन्वय के साथ काम किया।

एस एसपी बोले-
“बच्ची की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता थी। पूरी टीम ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए मात्र 5 घंटे में 50 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण कर लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की है। बालिका को सकुशल वापस लाने के लिए हमारी टीम पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कार्रवाई जारी है।”

सम्बंधित खबरें