‘ सेफर इंटरनेट डे ‘ पर जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र नैनीताल द्वारा कार्यशाला का सफल आयोजन
भीमताल ।
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ ए आई जैसे विषयों पर मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र नैनीताल द्वारा एक जिलास्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल- अरविन्द कुमार पांडे ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग हेतु प्रमुख साइबर खतरों और उनके निवारण तकनीकों के बारे में उपयोगकर्ताओं को शिक्षित होना अत्यावश्यक है । इस कार्यशाला में नागरिकों के बीच एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने के बारे में जो भी बताया गया, वह बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल, तिलोत्मा यादव द्वारा बताया कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए इंटरनेट और एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, सुरक्षित इंटरनेट दिवस “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग” थीम के तहत मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार बैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
