महिला रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ समेत तमाम दृश्यों का मंचन

महिला रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ समेत तमाम दृश्यों का मंचन

हल्दूचौड़( नैनीताल)।

मेरा सपना मेरी कोशिश सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा महिला रामलीला मंचन के  तीसरे दिन धनुष, लक्ष्मण प्ररसुराम संवाद एवं राम बारात समेत दृश्यों का मंचन स्थानीय बच्चों एवं महिलाओं द्वारा किया गया।

 आज तीसरे दिन महिला रामलीला के मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर महाराज (महालक्ष्मी मंदिर बेड़ी पड़ाव) एवं हरे राम हरे कृष्ण मंदिर के संस्थापक परम पूज्य रामेश्वर दास एवं प्रदीप बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक उर्फ रिंकू ने कहा कि महिला रामलीला मंचन का उद्देश्य नारी शक्ति को मंच प्रदान करते हुए समाज में संस्कृति, संस्कार और मर्यादा के मूल्यों का प्रसार करना है।

तीसरे दिन धनुष, लक्ष्मण प्ररसुराम संवाद एवं राम बारात समेत दृश्यों का मंचन तक के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। इसमें नारद की भूमिका मानता कर्नाटक तथा रावण का पात्र तनुजा जोशी द्वारा निभाया गया, जिनके अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कृति दुमका, संस्था कोषाध्यक्ष धीरज सिंह खाती, प्रतीक जोशी, नीतीश धारियल, मुकेश चंदोला, प्रेमा बमेठा, मंजू बिष्ट, पूजा भट्ट, शुभम् भट्ट, पंकज जोशी, कन्हैया भट्ट, ध्रुव उप्रेती, पूनम बधानी, सीमा आर्य, कृष्णा चंदोला, भुवन बमेठा, पंडित त्रिभुवन उप्रेती, खुशी भट्ट, हेम शर्मा,भारती खड़का ,तनुजा जोशी ,ममता कर्नाटक ,दीप बिष्ट,महेंद्र सिंह  सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

“जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

सम्बंधित खबरें