उत्तराखण्ड में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश अब 30 मार्च को——

उत्तराखण्ड में महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश अब 30 मार्च को——

देहरादून ।
उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा बदलाव करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है।

प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब राज्य में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च की बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।

➤ पहले घोषित अवकाश: 31 मार्च 2026
➤ संशोधित अवकाश: 30 मार्च 2026 (सोमवार)
➤ 31 मार्च 2026: सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंग ।
शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
अब इस आदेश में संशोधन करते हुए 30 मार्च 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेगे।

सम्बंधित खबरें