ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में खुली बैठक तमाम प्रस्ताव पारित ।

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में खुली बैठक तमाम प्रस्ताव पारित ।

हल्दूचौड़( नैनीताल)

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा, मोटाहल्दू की खुली बैठक प्रधान सीमा पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राशन कार्ड, पेयजल स्वच्छता सड़क निर्माण, सिंचाई झूलों के निर्माण, परिवार रजिस्टर संबंधी कार्यों में आम चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए ।

 यहां जयपुर खीमा मोटाहल्दू में प्रधान सीमा पाठक ने खुली बैठक में  ग्राम वासियों को अवगत कराया कि वर्तमान में ग्राम पंचायत की संकरी सार्वजनिक सड़कों का चौड़ीकरण की आवश्यकता व वर्तमान में जाम की समस्या के समाधान के लिए किया जा रहा है। वही प्रधान सीमा पाठक ने बताया कि उन्होंने उनके द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में जिला योजना से गूलों के निर्माण के जो प्रस्ताव पारित किए गए थे वर्तमान में उनका निर्माण गतिमान है साथ ही पिछले कार्यकाल में ऐतिहासिक रूप से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पेंशन व अन्य विकास योजनाओं का लाभ दिया गया उसी प्रकार से गांवों का सर्वांगीण विकास कर पंचायत को विकसित बनाया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य ज्योति जोगी, दिशा कपिल,पूजा भंडारी,योगेश कबडाल, आनंद विरखानी,पार्वती जोशी, आंगन वाडी कार्यकृत्रि दीपा कबडाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीताम्बर आर्या प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें