बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में 507 संस्कार सम्पन्न एवं महालक्ष्मी में विशाल भण्डारा ।
हल्दूचौड़( नैनीताल)
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ में कुल 507 संस्कार सम्पन्न हुए। इनमें 476 बच्चों ने यज्ञोपवीत संस्कार हुए, जबकि 29 बच्चों का मुंडन संस्कार भी किया गया। इस अवसर पर हल्दूचौड़, हल्द्वानी, लालकुआं, पंतनगर, बिंदुखत्ता समेत उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु मौजूद थे।
संस्कारशाला प्रबंधन द्वारा पांच पारी में संस्कारों का आयोजन किया गया। सुबह 6:30 बजे, 8 बजे, 11:30 बजे और दोपहर 12:30 बजे यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुए। प्रत्येक पारी में लगभग 120 बच्चों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ग्रहण की। इसके अतिरिक्त सुबह 9 बजे मुंडन एवं विद्यारंभ संस्कार भी सम्पन्न हुए।
गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक पंडित बसंत पांडे ने बताया कि इस प्रकार के संस्कार बच्चों के जीवन में धार्मिक व सामाजिक संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक जप, दीप यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 3000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
हल्दूचौड़ ।
बरेली रोड स्थित बेरी पड़ाव अष्टा दश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में बंसत पर्व पर महालक्ष्मी मंदिर में सरस्वती पूजन शिव रुद्राभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुधीर अग्रवाल ने सपत्नीक पूजा अर्चना की इस दौरान स्वामी महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति इस बंसत पर्व पर मां की अराधना व दर्शन मात्र से धन, वैभव, सुख समृद्धि की प्राप्ति करता है।
इस दौरान वीरेन्द्र अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, मोहन पाण्डे, उमेश वार्ष्णेय व सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी पंडित कमल कांत द्विवेदी द्वारा किए गए