समुदाय के समन्वय से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनेगा नैनीताल :- जायसवाल
हल्दूचौड़( नैनीताल) जनपद नैनीताल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जनपद बनाए जाने हेतु जनपद नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा एक रचनात्मक पहल करते हुए प्रत्येक विकासखंड वार समीक्षा की जा रही है। यहां हल्दूचौड़ पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के सभागार में हल्द्वानी विकासखंड की समग्र शिक्षा एवं भौतिक संसाधनों की समीक्षा के साथ साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा हल्द्वानी के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक समस्त शिक्षा संस्थानों के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के सभागार में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दौरान समुदाय के सहयोग से जनपद को उत्कृष्ट स्थान दिलाने हेतु सभी से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के एस एम सी अध्यक्ष द्वारा विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया एवं उनके निराकरण हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी जी आर जायसवाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह द्वारा समस्त जिला समन्वयक तथा बी आर पी एवं सी आर पी के साथ रूपरेखा तय की गई। इस दौरान हल्दूचौड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के कार्यालय में हल्द्वानी विकासखंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा समग्र शिक्षा परियोजना के खण्ड परियोजना कार्यालय के तीन दर्जन कर्मियों तथा समस्त जिला समन्वयक के साथ विशेष बैठक आयोजित कर विकासखंड में रचनात्मक प्रयासों के साथ शैक्षिक प्रगति एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित ऑनलाइन शिक्षा संवाद कार्यक्रम में पी एम श्री अटल उत्कृष्ट रा ई का हल्दूचौड़ की वर्चुअल लैब में राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बच्चों एवं शिक्षकों तथा अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर के नेतृत्व में प्रतिभाग किया।
फ
