दौलिया बालिका कॉलेज में वार्षिकोत्सव, पुरातन छात्राओं का सम्मान
हल्दूचौड़( नैनीताल) पीएम श्री राजकीय बालिका कॉलेज दौलिया में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। छात्राओं ने बैंड की धुनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन लता जोशी, भावना भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष, पीटीए अध्यक्ष व पूर्व अध्यापिका आशा आर्या ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से किया। प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट ने बी ई ओ तारा सिंह व मुख्य अतिथि राधा कैलाश भट्ट को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुमाऊनी व राजस्थानी नृत्य, हरिश्चंद्र नाटक, धूम्रपान निषेध नाटक, इंग्लिश डांस व योगा डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर पुरातन छात्राओं में अंजू आर्या (खेल), किरन राणा (बॉक्सिंग), खुशी आर्य (खेल), हिमानी जोशी (शिक्षा) व ज्योति (एसबीआई) को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीना मेहरा ने किया। इस दौरान कल्पना जोशी, हंसा पांडे, देव श्री मंडल, अभिलाषा कीर्ति, रीता लाशपाल, जया आर्य, प्रियंका चम्याल, कंचन पांडे, कमला जोशी, विद्युतमां टम्टा, नीता बिष्ट, मोनिका किलकोटी, रंजन रौतेला, हेमा फुलारा, बीना पंत व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार पाठक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय:
जीजीआईसी दौलिया में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं व उपस्थित अतिथि।