हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की बुलंद आवाज है,पत्रकारों के हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून।
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई, के अवसर पर प्रदेश एवं देशभर के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका की सराहना की।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और समाज में जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अहम योगदान दे रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा रही है और प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है। सरकार पत्रकारों के कल्याण एवं उनके हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि . निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है । पत्रकारिता सदैव ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम रही है और वर्तमान में भी पत्रकारिता अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग देखी जा सकती है ।