डंपर की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल डंपर चालक मौके से फरार ।

डंपर की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल डंपर चालक मौके से फरार ।

हल्दूचौड़ ( नैनीताल) ।

तेज रफ्तार हाईवा ट्रक / डंपर ने हल्दूचौड़ चौराहे में धीमी गति से आगे चल कार को जोरदार टक्कर मार दी घटना में  कार ने तीन चक्कर घूम गई जिससे सड़क किनारे सवारियां उतार रहे ऑटो टेंपो में जोरदार टक्कर लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें लोगों की मदद से उपचार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ पहुंचाया गया ।

             रविवार को देर साम को हल्दूचौड़ चौराहे के समीप हल्द्वानी से बरेली जा रही कार संख्या यू के 04 टीए 9984 को पीछे से तेज गति आ रहे ट्रक / डंपर ने कार एवं सवारियां उतार रहे टैपू संख्या यूके 04 टीए 9984 एवं ई टैंपू संख्या यूके 04 टीबी – 9164 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में दिपाली देवी उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी,

पति पत्नी

ईला गुसाई एवं महेन्द्र सिंह गुसाई निवासी बिदुखत्ता कार,हल्द्वानी से अपने घर जा रहे थे ।

आई टी वी 34 वी वाहिनी हल्दूचौड़ में तैनात दिनेश रावत गढ़वाल निवासी अपनी छुट्टी बिताकर आई टी बी कैम्प जा रहे थे। वही हाडा ग्राम निवासी प्रताप सिंह भैसोड़ा टैम्पू चालक सोनू पुत्र सुखदेव हल्द्वानी से लालकुआं जा रहा था ट्रक / डंपर ने सभी वाहनों को जोर दार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया । घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु हल्दूचौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी का प्राथमिक उपचार करा कर हल्द्वानी सुसीला तिवारी भेजा गया ।

सम्बंधित खबरें