नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब गिरफ्तार

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब गिरफ्तार

काशीपुर।
नौकरी के नाम पर इंटरव्यू का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च को एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गोरू गांव निवासी दीप सिंह ने उसकी बहन को नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया था। आरोप है कि दीप सिंह युवती को हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने घटना के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। डर के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबरें