समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी के छह वर्ष के अथक प्रयासों से सेवा निवृत के 47 वर्ष बाद मिली गौरी दत्त शर्मा को सर्विस पेंशन

समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी के छह वर्ष के अथक प्रयासों से सेवा निवृत के 47 वर्ष बाद मिली गौरी दत्त शर्मा को सर्विस पेंशन

हल्दूचौड़( नैनीताल)

पूर्व सैनिक 78 वर्षीय गौरी दत्त शर्मा सिग्नल मैन को देश सेवा कर सेवानिवृत होने के 47 वर्ष बाद समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी ने नियमों के आधार पर अभिलेख कार्यालय सिगनल कोर, सेना मुख्यालय तथा सी डी एस पेंशन इलाहबाद से लगातार पांच वर्षों तक पत्राचार करने पर सर्विस पेंशन 33950/ भुगतान आदेश सरकार द्वारा जारी कर दिया गया ।

              बताते चले कि हल्दूचौड़ जग्गी गांव निवासी गौरी दत्त शर्मा  23 अक्टूबर 1964 को सेना में (सिगनल कोर) में भर्ती हुए तथा 15 वर्ष नौ दिन देश सेवा करके 31 अक्टूबर 1979 को सेवा निवृत हुए। तथा उस वक्त पेंशन भुगतान आदेश संख्या  एस/2980 /80 के अनुसार उन्हें रिजर्व विष्ट पेंशन 9000.00 नौ हजार पैंशन विगत 6 वर्ष गौरी दत्त शर्मा सिग्नल मैन की मुलाकात समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी से हुई। इसके बाद श्री गुरुरानी ने नियमों के आधार पर लगातार छह वर्षों तक अभिलेख कार्यालय सिग्नल कोर, सेना मुख्यालय सी डी एस पेंशन इलाहबाद से लगातार पत्राचार करके पूर्व  सैनिक सिग्नल मैन गौरी दत्त शर्मा उम्र 78 वर्ष को रिर्जव बिष्ट पेंशन नौ हजार के स्थान पर सर्विस पैशन 33950/ प्रतिमाह मंजूर हुई जिनका सरकार द्वारा भुगतान आदेश सख्या 205197202475 के जारी हुआ वही 78 वर्षीय वृद्ध सैनिक, सिग्नल मैन गौरी दत्त शर्मा ने समाज सेवी पूर्व सैनिक प्रकाश गुरुरानी को उन्होने निस्वार्थ भाव से सर्विस पेंशन को मंजूर करवाने धन्यवाद अदा किया। वही पूर्व समाज सेवी पूर्व सैनिक, प्रकाश गुरुरानी ने बताया कि वो वर्ष 2005 से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विकलांगों एवं पूर्व सैनिकों के विकलांग बच्चों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है और भविष्य में भी इसी प्रकार करते रहेंगे।

सम्बंधित खबरें