कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट मेले का शुभारंभ कर ढाई मंच बनाए जाने हेतु ढाई लाख दिए जाने की घोषणा की वही आशा नेगी ने ताम पिटो पीतल पीटो लुआकै घन लै म्यर मुख किलै चाछे मरिया मन लै…..
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि संस्था द्वारा संस्कृति की धरोहर को सजोए रखा है इसे निरंतर बनाए रखना
चाहिए उत्तरायणी कौतिक हल्दूचौड़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हल्दूचौड़(नैनीताल)
कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़
के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का हल्दूचौड स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में तीसरे दिवस में बतौर मुख्य अतिथि सांसद पूर्व राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ,34 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट अनिल बिष्ट एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि कौतिक हमारी संस्कृति की धरोहर है इसे संस्था द्वारा संस्कृति को सजाया है इसलिए धन्यवाद के पात्र हैं
यहां पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव के तीसरे दिन हल्दूचौड में संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग से आए दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों के अलावा कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोक गायिका स्वर कोकिला आशा नेगी ने ताल गधेरी माल गधेरी मुर्गी बासैनी आज कल का लौड़ा बिन ढोलें नाचनी….. ताम पिटो पीतल पीटो लुआकै घन लै म्यर मुख किलै चाछे मरिया मन लै…..नंदन तेरी गाड़ी चली भवाली लैना…. आशा नेगी के गीत तीलैगा तेरी लम्बी लटी …. लोक गायक जितेन्द्र तोमक्याल ने ओ हिमा जाग मै आनू जाग .. . प्रस्तुति देकर दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया वही सूचना विभाग से शेर सिंह दानू की टीम ने उत्तराखंड की मनमोहक प्रस्तुति की ओ नंदा सुनंदा प्रस्तुति से आरंभ किया ।
दल ने एक से बढ कर एक गीतों से लोगों झूमने पर मजबूर कर वही संस्कृति विभाग की विभिन्न टीमों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया और उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया ।
हल्दूचौड़( नैनीताल)।
बोरा दौड़ बालक में नीलय सिंह प्रथम, लक्षित पांडे द्वितीय, प्रियांशु बिष्ट तृतीय
बोरा दौड़ बालिका वर्ग में महिमा जोशी प्रथम मनीषा द्वितीय प्रेक्षा सुयाल तृतीय
भाई बहन जोड़ा दौड़ में नेहा और प्रशांत प्रथम योग्यता और चंदन द्वितीय निशिता और सुमित तृतीय
दुल्हैणी प्रतियोगिता में नम्रता शर्मा प्रथम जिया उप्रेती द्वितीय मानवी पांडे तृतीय स्थान पर रही
जूनियर समूह नृत्य में मानवी ग्रुप प्रथम वंशिका ग्रुप द्वितीय मीनाक्षी ग्रुप तृतीय रही
हल्दूचौड़(नैनीताल)
वही मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने सभी को उत्तरायणी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक नई दिशा देते हैं और इतने भव्य आयोजन के लिए समिति को बधाई दी, कार्यक्रम का संचालन देवेश गुणवंत, हेम दुम्का व सीमा पाठक, विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से कौशिक संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, क्रीडा प्रभारी देवेश गुणवंत, भोला कफल्टिया, बिक्की योगी,पूनम पाण्डे, सीमा पाठक, ललित दौडियाल, प्रकाश गुरुरानी, विक्की पाठक, दीपू मेहरा निर्णायक की भूमिका तुलसी कैड़ा ,देवेश गुणवंत रहे
हल्दूचौड़(नैनीताल)
यहां यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का मेघा फाइनल ड्रा व उनकी प्रतियोगिता 14 जनवरी को दोपहर में रहेगी इसी के साथ विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किया जाएगा
हल्दूचौड़(नैनीताल)
यहां यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि कल आज रविवार को रहेंगे मेहमान कलाकार कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोक गायिका हेमा ध्यानी, लोग गायक बलवीर राणा के अलावा संस्कृति एवं सूचना विभाग की टीम के अलावा स्थानीय महिलाओं के झोड़े स्थानीय बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति रहेगी ।
हल्दूचौड़(नैनीताल)
सांसद पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया ग्रामीण महिला समूह के स्टालों का निरीक्षण साथी आए तमाम बाहरी व्यापारियों से भी परिचय प्राप्त कर अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने महिला समूह के स्टालों में बनाए गए नींबू सना खाया आलू के गुटके खाए और चाट पकौड़ी का भी स्वाद लिया
वही कल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा एवं पूर्व मत्री हरीश दुर्गापाल होगे ।
वही कौतिक संस्था को एक मंच एवं टिन सैट हेतु ढाई लाख रुपए की घोषणा की है ।