जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्ष …. ..निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर गहन समीक्षा की गई
हल्द्वानी ।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी,अभिलेखों का रख-रखाव, प्रवेश एवं निकास पंजिका तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर वेयरहाउस परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की गई तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पाण्डे के अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निरीक्षण प्रक्रिया में आमंत्रित किया गया था, जिसमें जगदीश कुमार टम्टा (बसपा), दिनेश खुल्वे (भाजपा), संजू उप्रेती (आईएनसी), हरिश्चंद्र (आईएनसी) एवं मनोज शर्मा (आईएनसी) भी उपस्थित रहे।