भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के 35 दिवसीय जूट हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ।

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के 35 दिवसीय जूट हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ।

हल्दूचौड़( नैनीताल )

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विभाग नेशनल जूट बोर्ड दिल्ली एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित

जे आर सीपीसी योजना के अंतर्गत 35 दिवसीय जूट हैंडीक्राफ्ट पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी अध्यक्ष उद्यमिता विकास सलाहकार परिषद उत्तराखंड द्वारा किया गया। 

          जे आर सीपीसी योजना के अंतर्गत संचालित 35 दिवसीय जूट हैंडीक्राफ्ट पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विभाग नेशनल जूट बोर्ड दिल्ली एवं जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रम का विधिवत समापन मुख्य अतिथि रेनू अधिकारी अध्यक्ष उद्यमिता विकास सलाहकार परिषद उत्तराखंड द्वारा किया गया। 

       मुख्य अतिथि ने यहां हैंडीक्राफ्ट के प्रशिक्षण में बने उत्पादों की प्रशंसा की और महिलाओं द्वारा सीखे गए उत्पादों को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने पर जो दिया कहा कि महिलाओं की प्रतिभा को अच्छा बाजार मिले ताकि महिलाएं इससे आजीविका चला सकें और उन्होंने महिलाओं को अपनी विषय विशेषज्ञता हासिल करने को कहा। साथ ही उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक  पल्लवी गुप्ता ने अपने विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में निर्मला संस्था के निदेशक  संजीव कुमार भटनागर ने जूट हस्तशिल्प उत्पादों के बेहतर बाजार के बारे में और भारत सरकार के नेशनल जूट बोर्ड विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन लता जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शैलेंद्र बिष्ट, अर्पण जैन, हेमा बिष्ट,किरण धपोला, प्रशिक्षिका  गुंजन सक्सेना और समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

सम्बंधित खबरें