कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल में लव जिहाद के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस को दिए निर्देश
भीमताल ।
भीमताल क्षेत्र से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियो की भीमताल में बैठक ली ।
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल में
पहचान छुपाकर युवतियों के साथ दूर व्यवहार और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है आरोपी एक समुदाय विशेष का व्यक्ति अपनी पहचान छुपाकर कई युवतियों से संपर्क करता था और उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झूठा आश्वासन देता था।
मंत्री ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की शांत वादियों में इस प्रकार की घटना सामने आने बेहद निंदनीय है!उत्तराखंड देव भूमि है, देव भूमि में इस प्रकार के कृत्य कतई बर्दास्त नहीं किये जायेंगे ।

मंत्री ने कहा संज्ञान में आया है कि आरोपी पीड़िताओं के धार्मिक विश्वासों का अपमान करता था, उन्हें धार्मिक आचरण से रोकता था और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था। मंत्री कैड़ा ने कहा पहचान छुपाकर हिन्दू धर्म की हमारी माताओं और बहन – बेटियों के साथ गलत करना किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जायेगा ।
मंत्री श्री कैड़ा ने पुलिस प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने व पीड़िताओं को न्याय दिलाने के निर्देश दिये ।