नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन : 36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन : 36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/नैनीताल ।
एस एस पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने सोमवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 36 लाख रुपये मूल्य की 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

बनभूलपुरा में बड़ी कार्रवाई
बनभूलपुरा थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने गौला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद उमेर (24 वर्ष), निवासी बहेड़ी, बरेली (वर्तमान में टांडा, शेखपुरा) के खिलाफ सख्त
कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नशे के खिलाफ बड़ा अभियान (नवंबर से अब तक)
नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक–
55 तस्करों पर कार्रवाई की गई,
44 मुकदमे दर्ज किए गए ।
पूरी कार्रवाई में –
7.96 किलो चरस,
768.32 ग्राम स्मैक,
83 किलो गांजा,
180 नशीली गोलियां,
24 कैप्सूल और
993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए ।

रामनगर में 9.84 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया, लालकुआं में 7.68 ग्राम स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को एसएसपी द्वारा ₹2000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है ।
एसएसपी का सख्त संदेश
“नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।”

सम्बंधित खबरें